"Health Blog In Hindi On Health Tips, Beauty Tips, Yoga, Ayurveda, Weight Loss, Overall Haelth, Latest Health News & Researches"

Search Health Blog

Tuesday, May 08, 2018

8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday

  


आज Beauty Tips segment में हम जानेगें- 8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday, जिनको जानने के बाद आप सब भी chemical युक्त cosmetics का प्रयोग  कम करके  aloe  vera   gel के दीवाने हो जायेंगे!!!!!!!




  8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday
 8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday

दोस्तों aloe vera को घृत कुमारी या ग्वारपाठा 
के नाम से भी जाना जाता है। 

यह एक औषधीय पौधा है जिसे पुराने समय से ही लगभग, हर सभ्यता में एक औषधीय 
पौधे के रूप में मान्यता दी गयी है। 

इसका उल्लेख हमारे प्रचीन आयुर्वेदिक ग्रंथो में भी देखने को मिलता है। 

एलो वेरा का प्रयोग कई प्रकार की औषधियों 
व सौंदर्य प्रसाधनों (beauty products) में 
कई सदियों से किया जा रहा है।
   
आज हम जानेंगे हमारी त्वचा के लिए 8 beauty benefits of applying aloe vera gel 

जी हाँ एलो वेरा का जेल हमारी त्वचा व् बालों के 
लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

हम अक्सर महंगे सौंदर्य प्रसाधनों (beauty products) का इस्तेमाल करके भी अपनी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा नहीं पा पाते हैं।

और अनजाने में अपनी skin को और
भी ज़्यादा नुक्सान पंहुचा देते हैं।

जबकि हमारे घरों में बड़ी ही आसानी से उगाया जा सकने वाले aloe vera पौधे की पत्तियों में मौजूद natural gel का प्रयोग करके इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं वो भी बिना किसी side-effects के।

इसके नियमित इस्तेमाल के द्वारा, आप 

अपनी त्वचा को ज्यादा सुन्दर,लचीला व निखरा बनाकर चिरयौवन को पा सकते हैं।

और फिर आप खुद ही महंगे artificial 
cosmetics को हमेशा के लिए अलविदा
कहने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

Click to buy UrbanBotanics 99% Pure Aloe Vera Skin/Hair Gel With Vitamin E & Natural Emollients (Paraben Free)

1.त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाने में मददगार (ALOE VERA HELPS IN HYDRATING OUR SKIN)


Aloe  vera  gel  के प्रयोग से हमारी त्वचा की नमी को बनाए रखने में प्राकृतिक रूप से मदद मिलती है। 

जी हाँ एलो वेरा एक natural moisturizer
की भूमिका निभाता है और हमारी त्वचा को hydrated रखने में मदद करता है।

यह स्किन के लचीलेपन(elasticity) को भी बढ़ाता है। 

Aloe vera gel  में यह खूबी होती है की यह बड़ी आसानी से हमारी त्वचा में अवशोषित(absorb) 
हो जाता है।

तथा यह  बिलकुल भी चिपचिपेपन का 

एहसास नहीं देता है इसलिए इसका प्रयोग रूखी 
त्वचा(dry skin ) के साथ- साथ oily skinऔर
mixed skin वाले भी आराम से कर सकते हैं।

HOW TO USE IT FOR WELL HYDRATED SKIN:

एलो वेरा के पत्ती को ले लें  और इसका गूदा या gel निकल लें और अच्छे से अपने मुँह गर्दन और  हाथों पर धीरे धीरे लगाकर मालिश करें।

रोज़ ऐसा करने से आप पाएंगे की आपकी त्वचा hydrate होकर कोमल होती जा रही है। apply aloe vera gel on face and skin everyday.



2 सनबर्न व टैनिंग दूर करता है (ALOE VERA PREVENTS AND TREAT SUNBURN &TANNING)

अक्सर हममें से ज्यादा  तर लोगों को sunburn और tanning की समस्या होती है और ख़ासतोर पर वो लोग जो अपना ज्यादा समय धुप मे गुजारते हैं उनमे धूप की किरणों से tanning हो जाती है.

 ऐसे में aloe vera एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित होता है इस समस्या से निपटने में। 

कई शोधों  से ये बात सामने आयी है कि
aloe vera में Anti -inflammatory गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को सूरज की  नुकसानदायक U.V rays से बचाने में मदद करते  हैं ।


HOW TO USE IT FOR PREVENTING SUNBURN AND TANNING:

  • जहाँ sunburn हो उस भाग पर Aloe vera के ताजे gel से मालिश करके इसको 20  -25 मिनिट के लिए छोड़ दें और बाद में ठन्डे पाने से धो लें। 

  • आप aloe vera gel  में नीम्बू का रस मिला लें फिर इसको  Sunburn या tanning वाले area में अच्छे से लगा ले और कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसको भी अच्छे से ठंडे पानी से धो लें ऐसा नियमित करने से आप पाएंगे कि आप की tanning धीरे-धीरे दूर हो रही है।

  • आप चाहे तो aloe vera की gel में टमाटर का जूस (tomato Juice) भी मिलाकर tanned area में लगा सकते हैं

  • यदि आपको tanning की समस्या काफ़ी दिनों से है तो आप aloe vera gel को face पर overnight भी लगा सकते हैं। 


3 एलो वेरा कील मुहांसो को दूर करने में  भी मदद करता है ALOE VERA GEL HELPS IN REDUCING ACNE & SCARS)



ALOE VERA GEL FOR ACNE


Aloe vera gel हमारे चेहरे पर मौजूद कील मुहांसों को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है। 

एलोवेरा में बहुत से Anti- bacterial , 
Antiseptic and Anti-Inflammatory 
गुण पाए जाते हैं जो हमें bacteria आदि से होने 
वाले infections व inflammation से बचाता है।

इसमें पाए जाने वाले Glycoproteins 

सूजन और लालिमा को कम करने में सहायक होते हैं। 

यह एक बहुत ही अच्छा cleanser का काम भी  करता है।


इसके नियमित प्रयोग से आसानी से acne की समस्या से निजात पाया जा सकता है।


Aloe Vera  में मौजूद Gibberelins, Auxins 
and Poly-saccharrides  हमारे त्वचा के ऊपर मौजूद मृत कोशिकाओं(dead  cells ) को हटाने व नई कोशिकओं (new  cells ) के नवनिर्माण (regeneration )में सहायता करते हैं।

आयर्वेद में इसका प्रयोग Psoriasis व एक्जिमा (eczema) जैसे त्वचा सम्बन्धी रोगों के इलाज़ के लिए भी किया जाता है। 



  8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday


4. असमय बुढ़ापे को रोकने में एलो वेरा के फायदे (PREVENTS PREMATURE AGEING By REDUCING WRINKLES)


यदि हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है तो समय से पहले ही झुर्रियों का होना प्रारम्भ हो जाता है जो कि  हमें असमय ही बूढा बना देती है। 

परन्तु aloe vera हमारी त्वचा को hydrate
 करके इसकी नमी व ph को बरकरार रखता है।

साथ ही साथ इसमें पाए जाने वाले Vitamin A,C ,E और beta-carotene हमें premature ageing 
से बचाने में मदद  करते हैं। 

ऐसा कई शोधों  में सामने आया है की 90 
दिनों तक aloe vera gel के प्रयोग से skin में
collagen के निर्माण में मदद मिलती है।

जिसके फलस्वरूप त्वचा की ealsticity बढ़ती है।और निरंतर प्रयोग के द्वारा हमारी त्वचा और
अधिक मुलायम व जवान होती जाती है। 


5 स्ट्रैच मार्क्स दूर करने मदद करता है  (ALOE VERA HELPS IN REDUCING STRETCH MARKS IN HINDI)


अधिक मोटापे ,अचानक से लम्बाई बढ़ने के 
समय तथा स्त्रियों में  प्रेगनेंसी (pregnancy) के कारण शरीर पर stretch marks हो जाते हैं जो 
की काफी बुरे भी लगते हैं देखने में।

यदि नियमित रूप से aloe vera  में rose water
(गुलाब जल ) मिलाकर stretch marks पर circular motion में 15 -20 मिनिट 
मालिश की जाये तो काफी हद तक strech 
marks को हल्का किया जा सकता है। 

पर हाँ अगर आप सोचे की ऐसा कुछ एक दिन 
में ही हो जायेगा तो ऐसा नहीं है। 

आपको नियमित तरीके से इसको अपने stretch marks पर लगते रहना होगा तभी आपको इसका लाभ मिलेगा। 


6 दाग -धब्बों को दूर करने में मदद करता है (HELPS IN  REDUCING SPOTS & BLEMISHES IN HINDI)


क्योंकि aloe vera  में Anti- inflammatory गुण होते हैं ।

तथा यह नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

इसीलिए यह हमरी त्वचा पर किसी भी कारण 
हुए दाग -धब्बों व् झाइयों (blemishes) को दूर 
करने में बहुत ही असरदार होता है।  

यदि aloe vera gel में lemon juice या 
अंगूर का रस या टमाटर का रस मिलाकर apply किया जाये तो काफी जल्दी ही इन दाग -धब्बों से 
मुक्ति पायी जा सकती है। 

यहाँ तक की यह 1st और 2nd degree 
केburns या जलने के कारण पड़े निशानों को
दूर करने व घाव भरने में भी बहुत मदद करता है। 


7 छोटे मोटे  घावों चोटों व् जलने पर एलो वेरा के प्रयोग से होने वाले फायदे (ALOE VERA HELPS IN WOUND HEALING)


जैसा कि पहले भी यह बताया गया है की aloevera
में Anti -septic और Anti-inflammatory 
गुण हैं जो हमें छोटी मोटी चोटों injuries insect bite आदि की healing में मदद करते हैं। 

अगर minor cuts आदि जाये तो आप इसका इतेमाल कर सकतें हैं।

ये उस चोट के स्थान पर नमी भी बनाये रखेगा 
और healing भी करेगा।

और सबसे अहम् बात है की ये उस चोट के
निशान को दूर करने में बहुत कारगर सिद्ध होगा। 

Gents एलो वेरा जेल का प्रयोग After 
Shave की तरह भी कर सकते हैं। 

8 फटी एड़ियों के लिए भी कारगर है एलो वेरा जेल (ALOE VERA GEL HELPS IN HEALING OF CRACKED HEALS)



अक्सर हम सभी को कभी न कभी फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं।

क्यूंकि जहाँ ये हमारी personality को तो खराब करती ही हैं साथ में इनमें pain व दरारों से infections होने का डर भी रहता है। 

आपको जानकार शायद हैरानी हो पर ये सच 
है कि Aloe Vera gel का प्रयोग करके आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

ये heels की त्वचा की नमी बनाये रखने और नई cells का निर्माण कर cracked heels 
को फिर से smooth व soft बनाने में बहुत helpful है। 


आप Aloe vera  gel को Oats या आटे 

की भूसी के साथ mix कर लें और अपने पैरों 
को अच्छे से साफ़ कर लें।

उसके बाद बनाये हुए mixture को अच्छे से apply करके आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर साफ़ पानी से धोकर पैरों को पोछ लें। 

आप देखेंगे की आपकी heels पहली बार apply करने के बाद ही  soft हो गयी हैं।

यदि आप कई दिनों तक इसका प्रयोग करेंगे 
तो में दावे के साथ कह सकती हूँ की आपसे और 
लोग भी इसका राज़ जानना चाहेंगें । 


तो दोस्तों आज मैंने आपसे Aloe Vera Gel के फ़ायदों के बारे में चर्चा की ,क्यूंकि मुझे 

ऐसा लगता है की हम जितना भी प्रकृति द्वारा प्रदान की गयी natural resources का सही प्रकार से 
अपने जीवन में प्रयोग करते हैं। 

उतना ही अधिक स्वस्थ व सुन्दर तो रहते ही हैं और बाजार में उपलब्ध chemical युक्त 

चीज़ों से होने वाले side effects से खुद को 
और अपने परिवार वालों को बचा सकते हैं। 

आशा करती हूँ आपको 8 beauty benefits of applying aloe vera gel on face and skin everyday पसंद आया होगा। आप comment box में comment कर सकतें हैं और post को अपने friends व family के साथ share & like करें!!!!!!!!







No comments:

Post a Comment

Search This Blog