"Health Blog In Hindi On Health Tips, Beauty Tips, Yoga, Ayurveda, Weight Loss, Overall Haelth, Latest Health News & Researches"

Search Health Blog

Thursday, March 12, 2020

WHO के अनुसार क्या है Novel Corona Virus -जाने इसके लक्षण और बचाव के तरीके| COVID-19



COVID-19|Novel Corona Virus In Hindi|

Corona Virus Disease (COVID-19) ने पूरे विश्व में कहर मचा रखा है। इसका पहला मामला China के Wuhan Hubei, में 1 December 2019 को सामने आया। तब से अब तक वहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10000 को पार कर चुकी। साथ ही साथ यह चीन से निकलकर पूरे विश्व में फैल चुका है। दुनिया भर में कोरोना  वायरस से लगभग 26,56,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। WHO ने अब कोरोना वायरस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है



भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में 30 जनवरी 2020 को देखने को मिला।अब तक भारत में Corona Virus के 21,000 
मामले सामने आने की पुष्टि हो चुकी है।जरूरी है इसके बारे में सही जानकारी रखना। हम यहाँ आपको WHO द्वारा प्रमाणित जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। 















Corona Virus In Hindi / क्या है कोरोना वायरस:

Corona viruses (CoV) वायरस का एक बड़ा परिवार है जो सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे Middle East Respiratory Syndrome (MERS-CoV) और गंभीर Severe Acute Respiratory Syndrome (SARS-CoV) का कारण बनता है। 

Novel Corona virus (nCoV) एक नया क़िस्म का virus है जो december 2019 के पहले मनुष्यों में पहचाना नहीं गया है।इस virus के संक्रमण की शुरूवात दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में हुई थी। 


WHO के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके मुख्य लक्षण हैं।अब तक इस Novel Corona virus को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है। 

Corona Virus Symptoms In Hindi / क्या हैं कोरोना  लक्षण :

WHO के अनुसार Corona virus के संक्रमण के सामान्य लक्षण,जो किसी मरीज़ में देखने को मिलते हैं वो हैं :



  • बुखार
  • सूखी खांसी 
  • थकान 
  • सांस लेने में तकलीफ या  कठिनाई 



कुछ मरीज़ों में कुछ अन्य लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं जैसे कि


  • शरीर और जोड़ों में दर्द(ache &pain) 
  • नाक का बंद होना(nasal congestion)
  • नाक से पानी आना (runny nose) 
  • गले में खराश (sore throat),
  • दस्त (diarrohea) आदि। 





अधिक गंभीर मामलों में, इस संक्रमण से निमोनिया (pneumonia) गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (severe acute respiratory syndrome), गुर्दे की विफलता (kidney failure) और यहां तक ​​कि कुछ मरीज़ों में मृत्यु भी हो सकती है।




Corona virus के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और धीरे-धीरे शुरू होते हैं। यहाँ तक कि कुछ लोग संक्रमित तो हो जाते हैं लेकिन, उनमें कोई भी लक्षण विकसित ही नहीं होते और वे अस्वस्थ भी महसूस नहीं करते हैं। परन्तु ऐसे व्यक्ति से दूसरे को संक्रमण हो सकता है अगर उनमे हलके लक्षण हो तो । 

How Does Corona Virus (COVID-19) Spreads/ कैसे फैलता है कोरोना वायरस ?

Corona Virus/ COVID -19 से संक्रमित व्यक्ति से अन्य लोगों को इसका इन्फेक्शन फैल  सकता है ।


जब भी COVID -19 से संक्रमित व्यक्ति खाँसता या छींकता है तब उसकी नाक और मुँह से निकली छोटी-छोटी बूंदों (small droplets) से यह virus दूसरे व्यक्ति में फैल जाता है। 


ये बूंदें व्यक्ति के आसपास की वस्तुओं और सतहों पर गिरती  हैं और अन्य लोग जब इन वस्तुओं या सतहों को छूकर, फिर अपनी आँखों, नाक या मुँह को छूते है तब स्वस्थ व्यक्ति में भी COVID -19 का infection हो जाता है ।



संक्रमित व्यक्ति की साँस में भी छोटी-छोटी बूंदों निकलती है इसलिए बीमार व्यक्ति से 3 feet /1metre 
की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

क्या COVID-19 का कारण बनने वाला वायरस हवा के माध्यम से प्रसारित हो सकता है?

अब तक के अध्ययन से पता चलता है कि Covid -19  का कारण बनने वाला वायरस मुख्य रूप से श्वसन की बूंदों के संपर्क से फैलता बजाय हवा से ।


Corona Virus Prevention Methods In Hindi/ कोरोना वायरस से बचाव : 


WHO website और अपने राष्ट्रीय और स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (national and local public health authority) के माध्यम से उपलब्ध COVID-19 प्रकोप की नवीनतम जानकारी लेते रहें। 

आप कुछ साधारण सावधानियां बरतकर Corona Virus /COVID -19 से संक्रमित होने या फैलने की संभावनाओं को कम कर सकते हैं:

1.अपने हाथों को Alcohol based hand sanitizer से नियमित रूप से और अच्छी तरह से साफ करें या उन्हें साबुन और पानी से धोएं।

क्यों ?? क्यूंकि ऐसा करने से आपके हाथों में मौजूद वायरस मर जाते हैं, जिसके कारन आप इसके संक्रमण से बच सकते हैं। इसलिए अपने हाथों को धोते रहना या alcohol based sanitizer से साफ़ करना corona virus से बचने में काफी सहायक है। 



2.कोई भी व्यक्ति जो खांस या छीँक रहा हो उससे कम से कम 1 मीटर या 3feet की दूरी बना  रखें। 

क्यों?? जब किसी को खांसी या छींक आती है तो वे अपनी नाक या मुंह से छोटी तरल बूंदें(tiny droplets)छिड़कते हैं जिनमें वायरस हो सकता है। यदि आप Corona Virus से  infected व्यक्ति के बहुत करीब हैं, तो संभावना है की उसकी खाँसी या छींक के साथ निकले droplets आपकी साँस चले आपको भी इन्फेक्शन हो जाये। 

3.आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।


क्यों??अपने हाथों से आप कई सामानों या कई सतहों को छूते रहते हैं जिसके चलते जाने अनजाने आपके हाथों में virus चिपक सकते हैं। हाथ से छूने पर से ये वायरस आपकी आंखों, नाक या मुंह में स्थानांतरित हो सकता है।वहां से, वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है और आपको बीमार कर सकता है।





4.सुनिश्चित करें कि आप, और आपके आस-पास के लोग, अच्छी श्वसन स्वच्छता/respiratory 
hygiene का पालन करें। 

Respiratory Hygiene का मतलब है खांसी या छींक आने पर रुमाल या tissue सेअपने मुंह और नाक को
ढंकना।  फिर इस्तेमाल किए गए tissue  तरीके से फेंक दें ।

क्यों?? खांसने या छीकने पर मुँह व् नाक से निकलने वाली बूंदों से वायरस फैलता है।अच्छी श्वसन 

स्वच्छता का पालन करके आप अपने आसपास के लोगों को सर्दी,फ्लू और COVID-19 /corona जैसे वायरस से बचाते हैं।



Click To buy
 Alcohol Based Hand Sanitizer @ Amazon


5.यदि आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो घर पर रहें। 

यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है, तो चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें ।




6.यदि संभव हो, तो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने और ऐसे स्थानों की यात्रा करने से बचें 


जहाँ corona virus फ़ैला हुआ है खासकर यदि आप उम्र दराज़ व्यक्ति हैं याआपको मधुमेह/diabetes,
हृदय या फेफड़ों की बीमारी है।


Who Are At More Risk For Corona Infection /कोरोना से गंभीर बीमारी विकसित होने का खतरा किसे है?

क्यूंकि कोरोना वायरस COVID-19 एक नई क़िस्म का virus है अतः इसके बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है बल्कि अभी इस पर शोध शुरू हो चुके हैं। 

पर ऐसा देखा गया है कि बुजुर्गों और किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित या pre existing 
medical conditions जैसे कि  उच्च रक्तचाप/high b.p , हृदय रोग/heart diseases,फेफड़े की बीमारी/lung infections , कैंसर/cancer  या मधुमेह/diabetes से प्रभावित लोगों को दूसरों की तुलना में corona virus के लक्षण अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं और जान को भी खतरा हो सकता है ।


क्या एंटीबायोटिक्स COVID-19 को रोकने या उसका इलाज करने में कारगर हैं? 


नहीं। antibiotics  वायरस के खिलाफ काम नहीं करती हैं, वे केवल bacterial infections में मददगार सिद्ध होती है।COVID-19 वायरस के कारण होता है, इसलिए एंटीबायोटिक्स काम नहीं करती हैं। एंटीबायोटिक्स का उपयोग COVID-19 की रोकथाम या उपचार के साधन के रूप में नहीं किया जानाचाहिए।Doctor के सुझाव पर bacterial infections के उपचार के लिए ही antibiotics को प्रयोग में लाएं। 


Treatment Or Vaccine For Corona Virus /क्या COVID-का कोई टीका, दवा या उपचार है?

 अभी नहीं। आज तक, COVID-2019 को रोकने या इलाज के लिए कोई टीका/vaccine और कोई विशिष्ट एंटीवायरल/ antiviral दवा नहीं है।हालांकि, प्रभावित लोगों की लक्षणों से राहत पाने केलिए उचित देखभाल होनी चाहिए। गंभीर बीमारी वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। 



संभावित vaccines और कुछ विशिष्ट दवा उपचारों के लिए researches चल रही है। WHO COVID-19 को रोकने और इलाज के लिए टीकों और दवाओं के विकास के प्रयासों का coordination कर रहा है।


The incubation period for COVID-19? COVID-19 के लिए ऊष्मायन अवधि कब तक है?

Virus के शरीर में प्रवेश  और बीमारी के लक्षणों के बीच का समय को Incubation Period कहते हैं। अभी तक उपलब्ध डेटा के आधार पर कहा जा सकता है कि COVID-19 का Incubation Period 1-14 दिनों तक का होता है ज्यादातर ये लगभग पाँच दिनों के आसपास देखा गया है । 

क्या मनुष्य किसी पशु स्रोत से COVID -19 से संक्रमित हो सकते हैं

कोरोना वायरस  viruses  का एक बड़ा परिवार है जो जानवरों में आम है।कभी-कभी,लोग इन वायरस से संक्रमित हो जाते हैं जो बाद में अन्य लोगों में फैल सकता है। उदाहरण के लिए, SARS-CoV बिल्ली/Civet Cat से जुड़ा था और MERS-CoV ड्रोमेडरी ऊंटों/ dromedary camels  से जुड़ा पाया गया था  । 

COVID-19 के संभावित पशु स्रोतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है

अपने आप को coronavirus से बचाने के लिए,जानवरों के बाजार में जाने से बचें,जानवरों के सीधे संपर्क से बचें।कच्चे या अधपके पशु उत्पादों के सेवन से बचें।

How Long Does The Corona Virus Survive On Surfaces In Hindi?/सतहों पर कोरोना वायरस कितने समय तक जीवित रहता है?

क्यूंकि COVID-19 एक नया virus है जो की China के wuhan शहर में सबसे पहले देखा गया है,इसलिए अभी इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि ये कितने दिनों तक सतहों पर जीवित रहता है ।



परन्तु ऐसा मन जा रहा है कि corona group के अन्य virus के तरह यह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक सतहों पर जीवित रह सकता।यह अलग-अलग स्थितियों (उदाहरण के लिए सतह के प्रकार, तापमान या वातावरण की आर्द्रता/humidity के तहत भिन्न हो सकता है।



What Not To Do/क्या न करें कोरोना वायरस से बचने के लिए 


निम्नलिखित उपाय COVID-2019 के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं और हानिकारक भी सिद्ध हो सकते हैं इसलिए कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इनको कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर न करे :

  • धूम्रपान
  • कई मास्क पहनना 
  • एंटीबायोटिक्स लेना 


कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी रखना और भ्रम न फैलाना सबसे जरूरी है। हाथ और शरीर की स्वछता का ध्यान रखें। अपनी और परिवार की Immunity बढ़ाने पर जोर दें जिससे कि किसी भी तरह के seasonal infections से बचा जा सके अच्छा पौष्टिक भोजन लें और पानी भरपूर मात्रा में लें। बुजुर्ग और किसी प्रकार के medical problems से जूझ रहे व्यक्ति अपना ज्यादा ख्याल रखें। हमारी सजगता और सही  Corona Virus से अपनों का बचाव  सकते हैं। 



कोई प्रश्न हो तो comment box में पूछ सकते हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे शेयर करना न  भूले!! 







No comments:

Post a Comment

Search This Blog